Top News दुर्ग भिलाई बलौदाबाजार बिलासपुर रायपुर
सार
DCG NEWS :- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ के 101 नगरीय निकायों में अधिकारियों और कर्मचारियों के सितंबर और अक्टूबर माह के वेतन भुगतान के लिए 25 करोड़ 90 लाख रुपए का आबंटन किया है। इस राशि से नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कार्यरत कर्मचारियों को दो महीने का वेतन मिलेगा। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने इस राशि को मंजूरी दी और सभी नगरीय निकायों को तत्काल वेतन भुगतान के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, विकास कार्यों को तेज करने के लिए भी विभाग ने 129 नगरीय निकायों के लिए अधोसरंचना मद के अंतर्गत 144 करोड़ 65 लाख रुपए जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए विकास कार्यों के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने का आश्वासन दिया। उन्होंने नगरीय निकायों को गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित करने और इन राशियों का सदुपयोग करने का निर्देश दिया। श्री साव नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं और सुनियोजित विकास के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए अधिकारियों को भी निर्देशित कर रहे हैं। पुरी खबर नीचे है
अब आप पूरी खबर को सुन भी सकते है
पुरी खबर
DCG NEWS :- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 101 नगरीय निकायों में अधिकारियों-कर्मचारियों के सितम्बर और अक्टूबर माह के वेतन के भुगतान के लिए 25 करोड़ 90 लाख रुपए आबंटित किए हैं। इस राशि से नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कार्यरत प्लेसमेंट व नियमित अधिकारियों-कर्मचारियों को दो महीने के वेतन का भुगतान किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने निकायों को राशि जारी कर दी है। श्री साव ने सभी नगरीय निकायों में तत्काल वेतन भुगतान के निर्देश भी दिए हैं।
DCG NEWS :- नगरीय प्रशासन विभाग ने शहरों में विकास कार्यों को और तेज करने के लिए भी बड़ी राशि जारी की है। उप मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर राज्य के 129 नगरीय निकायों में अधोसरंचना मद के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों के लिए 144 करोड़ 65 लाख रुपए आबंटित किए गए हैं।
DCG NEWS :- उप मुख्यमंत्री श्री साव ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं है। नगरीय निकायों को विकास कार्यों और जन सुविधाएं विकसित करने के लिए पर्याप्त राशि दी जा रही है। नगरीय निकाय गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित कराते हुए इन राशियों का सदुपयोग करें। उप मुख्यमंत्री श्री साव नगरीय निकायों के कार्यों की लगातार समीक्षा कर समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने शहरों के सुनियोजित और सुव्यवस्थित विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर उनके अनुरूप कार्य करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। वे निकायों का भ्रमण कर विकास कार्यों का औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं।


Vinod sharma
Editor
Leave a Reply