Loading Now

चंगोरी में एक पेड़ मां के नाम बच्चों ने अपने माता के साथ रोपित किये।

BREAKING News

चंगोरी में एक पेड़ मां के नाम बच्चों ने अपने माता के साथ रोपित किये।

DCG NEWS :- पाटन शासकीय प्राथमिक शाला चंगोरी में एक पेड़ मां के नाम बच्चों ने अपने माता के साथ रोपित किये। संस्था के प्रधान पाठक विरेंद्र कुमार साहू ने पेड़ों की महत्व एवं वर्तमान में पेड़ों की आवश्यकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।एसएमसी के सदस्यों, पालक एवं शिक्षकों द्वारा पेड़ लगाया गया।

पौधे की देखभाल एवं सुरक्षा

DCG NEWS :- रोपित पौधे की देखभाल एवं सुरक्षा संबंधी योगेश वर्मा सहायक शिक्षक एवं योगेश्वरी वर्मा सहायक शिक्षक द्वारा शपथ दिलाया गया। प्रधान पाठक विरेंद्र कुमार साहू ने बच्चों के जन्मदिवस पर पेड़ लगाने के लिए सभी बच्चों एवं पालकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान पाठक विरेंद्र कुमार साहू, योगेश कुमार वर्मा, योगेश्वरी वर्मा, दीपिका बंदे, सीता मानिकपुरी, ललिता कोसरिया एवं पालकगणों की उपस्थिति रही।

 

ताजा खबरें