हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूल के छात्रों ने निकाली रैली, जन जागरूकता का कार्य
- छत्तीसगढ़ के जल जगार महोत्सव में जल संरक्षण पर जोर, छात्रों ने निभाई नेता और मंत्री की भूमिका
- 108 जल संरचनाओं से जल अभिषेक मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश की खुशहाली की कामना
- सीएम श्री साय ने किया पीकू द वाटर गार्जियन मॉडल का उद्घाटन, जल संरक्षण में अनूठी पहल
- जल संरक्षण पर जागरूकता मुख्यमंत्री साय के समक्ष पारित हुए महत्वपूर्ण संकल्प
- रायपुर में भव्य सैन्य प्रदर्शनी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टैंक टी-90 ‘भीष्म’ का किया अवलोकन
DCG NEWS :- देशभर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत दुर्ग जिले के सन साइन स्कूल के छात्रों द्वारा एक विशेष रैली का आयोजन 10 अगस्त को किया गया था और इस रैली में 300 बच्चे शामिल हुए थे इस रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व और उसके प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था।रैली का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमती नम्रता नागर , प्रभारी श्रीमती भावना अग्रवाल और समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर किया। छात्रों ने तिरंगा थामे हुए, देशभक्ति के नारों के साथ रैली सन साइन स्कूल से मोहन नगर थाना ,राजेंद्र पार्क से स्कूल में समापन किया।
DCG NEWS :- इस रैली में छात्रगण और समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं ने नागरिकों को इस अभियान के महत्व के बारे में जागरूक किया और 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।छात्रों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर निकाली गई यह रैली बेहद प्रेरणादायक रही। रास्ते में लोगों ने भी उत्साहपूर्वक रैली का स्वागत किया और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
DCG NEWS :- रैली के दौरान स्कूल के अध्यापकों ने तिरंगे के इतिहास, उसकी महत्ता और उसके आदर्शों के बारे में छात्रों को बताया।इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमती नम्रता नागर ने कहा, हर घर तिरंगा अभियान हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। यह रैली छात्रों के मन में देशप्रेम की भावना को और भी प्रबल करेगी और उन्हें अपने राष्ट्र के प्रति गर्व महसूस कराएगी। साथ ही रैली मोहन नगर थाना पहुंची तो थाना प्रभारी मोनिका पांडेय जी ने स्कूल के इस अभियान की बहुत सरहना की और सभी को इस अभियान में जुड़ने की अपील की |
- छत्तीसगढ़ के जल जगार महोत्सव में जल संरक्षण पर जोर, छात्रों ने निभाई नेता और मंत्री की भूमिका
- 108 जल संरचनाओं से जल अभिषेक मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश की खुशहाली की कामना
- सीएम श्री साय ने किया पीकू द वाटर गार्जियन मॉडल का उद्घाटन, जल संरक्षण में अनूठी पहल
- जल संरक्षण पर जागरूकता मुख्यमंत्री साय के समक्ष पारित हुए महत्वपूर्ण संकल्प
- रायपुर में भव्य सैन्य प्रदर्शनी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टैंक टी-90 ‘भीष्म’ का किया अवलोकन
DCG NEWS :- रैली के अंत में छात्रों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और तिरंगे की शान को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अभियान के तहत स्कूल प्रशासन ने भी अपने आसपास के क्षेत्रों में तिरंगा वितरित करने और लोगों को इसे सही तरीके से फहराने की जानकारी देने की योजना बनाई है हर घर तिरंगा अभियान ने शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया है, और छात्रों की इस पहल ने इसमें और भी चार चांद लगा दिए हैं।
हर घर तिरंगा अभियान रैली की कुछ वीडियो
Post Comment