Loading Now

छत्तीसगढ़ दौरे पर जेपी नड्डा ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

BREAKING News

छत्तीसगढ़ दौरे पर जेपी नड्डा ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Top News एक्सीडेंट खबरे दुर्ग भिलाई देश -विदेश रायपुर

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा एक दिन के दौरे पर रायपुर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया। श्री नड्डा और श्री साय ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री गोपाल व्यास से मुलाकात की। श्री नड्डा ने श्री व्यास का हालचाल जाना और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। श्री गोपाल व्यास 1945 से संघ के स्वयंसेवक हैं और 1975-77 के आपातकाल में जेल में रहे थे। इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता और श्री व्यास के परिजन भी उपस्थित थे। पूरी खबर नीचे है

पूरी खबर

DCG NEWS :- रायपुर – केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा आज एक दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया। एयरपोर्ट से निकलकर श्री नड्डा और मुख्यमंत्री श्री साय वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। इसके बाद दोनों पूर्व राज्यसभा सांसद श्री गोपाल व्यास के रायपुर स्थित निवास गए, जहाँ उन्होंने श्री व्यास का हालचाल जाना और उनका कुशलक्षेम पूछा।
इस मौके पर श्री नड्डा ने श्री गोपाल व्यास को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह सदस्यता भाजपा के चल रहे सदस्यता अभियान का हिस्सा है, जो 2 सितंबर से शुरू हुआ है। श्री नड्डा छत्तीसगढ़ के दौरे पर सदस्यता अभियान की गतिविधियों का जायजा लेने आए थे। श्री व्यास का भाजपा की सदस्यता का फॉर्म डिजिटल तरीके से भरा गया।

DCG NEWS :- श्री गोपाल व्यास वर्ष 1945 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में जुड़े हुए हैं और 1975-77 के आपातकाल के दौरान रायपुर जेल में बंदी रहे थे। वे 2006 से 2012 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे। संघ प्रचारक रहते हुए उन्होंने कई लेख लिखे और जेल में रहते हुए “सत्यमेव जयते” और “संसद के झरोखे से” जैसी रचनाएँ कीं। श्री व्यास ने गीता के सात अध्यायों का हिंदी और अंग्रेजी में अनुवाद भी किया है।इस मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, विधायक श्री किरण सिंह देव, श्री ईश्वर साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, श्रीमती रंजना साहू और श्री व्यास के परिजन भी उपस्थित थे।

20240925_230022-1 छत्तीसगढ़ दौरे पर जेपी नड्डा ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

ताजा खबरें