DCG NEWS

जनता की बात

कृषक उन्नति योजना से ईश्वर साहू की सफलता: 40 एकड़ खेती में आधुनिक उपकरणों का उपयोग

DCG NEWS :- बलौदाबाजार जिले के ग्राम सकरी निवासी किसान किसान ईश्वर साहू ने अपनी मेहनत और लगन से खेती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। श्री ईश्वर साहू, जो अपने पिता श्री बुधु राम साहू के मार्गदर्शन में 40 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं, ने कृषक उन्नति योजना का लाभ लेकर अपनी खेती को और भी समृद्ध बनाया।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषक उन्नति योजना के तहत उन्हें 1 लाख 98 हजार रुपए मिली. है। इस राशि का सदुपयोग करते हुए उन्होंने आधुनिक कृषि उपकरण, जैसे रोटावेटर और डुहरू नागर, खरीदे। साथ ही, खेत में बोरवेल लगवाकर सिंचाई की व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया। इन उपकरणों और सुविधाओं की मदद से उनकी खेती के कार्य अब तेजी से होने लगे हैं, जिससे उत्पादन और मुनाफा दोनों में वृद्धि हुई है।

DCG NEWS :- ईश्वर साहू बताते हैं कि पहले खेती के काम में अधिक समय और मेहनत लगती थी। लेकिन अब आधुनिक उपकरणों और बोरवेल की सहायता से फसल की देखभाल और सिंचाई आसान हो गई है। इससे न केवल उनकी खेती बेहतर हुई है, बल्कि समय और संसाधनों की भी बचत हुई है। कृषक उन्नति योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इस योजना ने हम जैसे किसानों की जिंदगी बदल दी है। इससे हमें अपने सपनों को साकार करने का मौका मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *