DCG NEWS

जनता की बात

लोरमी में पशुपालकों के लिए नव निर्मित प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण

DCG NEWS :- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शासकीय पशु चिकित्सालय लोरमी में नव निर्मित प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण किया। गो-धन के संवर्धन और संरक्षण के लिए यहां पशुपालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

WhatsApp-Image-2024-12-08-at-5.53.50-PM-1024x681 लोरमी में पशुपालकों के लिए नव निर्मित प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण
WhatsApp-Image-2024-12-08-at-5.53.52-PM-1024x681 लोरमी में पशुपालकों के लिए नव निर्मित प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण

DCG NEWS :- लोकार्पण समारोह में श्री साव ने कहा कि, गो-धन के बीमार होने पर इलाज के लिए पशु चिकित्सालय की आवश्यकता होती है। पशुपालक घर पर भी प्राथमिक इलाज कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। यह प्रशिक्षण भवन लगभग 13 लाख रुपए की लागत से बना है। इसके लिए पशुधन विभाग के अधिकारियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

WhatsApp-Image-2024-12-08-at-5.53.51-PM-1-1024x681 लोरमी में पशुपालकों के लिए नव निर्मित प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण

DCG NEWS :- उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, लोरमी पशु प्रशिक्षण केंद्र के डॉक्टर सक्रिय है। यह भवन उनकी मेहनत का ही परिणाम है। आज जिला मुख्यालय मुंगेली में प्रशिक्षण केंद्र नहीं है, पर लोरमी में यह भवन बना है। ये क्षेत्र के पशुपालक के लिए वरदान साबित होगा।

WhatsApp-Image-2024-12-08-at-5.53.52-PM-1-1024x681 लोरमी में पशुपालकों के लिए नव निर्मित प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण

DCG NEWS :- श्री साव ने केंद्र को सुविधाजनक बनाने का वादा किया है। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र परिसर में पेवर ब्लाक लगाने के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि, पशुओं के संरक्षण और संवर्धन का यह केंद्र बने, इसके लिए प्रयास किया जाएगा। इस कार्य के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *