Loading Now

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगो में उत्साह:संजय श्रीवास्तव

BREAKING News

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगो में उत्साह:संजय श्रीवास्तव

DCG NEWS :-पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश मंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सब बड़े उत्साह के साथ में मनाते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 15 अगस्त 1947 से पहले 14 अगस्त 1947 को जब देश का विभाजन हुआ था तब कई प्रकार की घटनाएं हुई है। देश के कई लोगों की मृत्यु विभाजन के दौरान हुई है। इसलिए हम 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं। 2022 में जब आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया तबसे हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया गया। इस अभियान को पूरे देश में वृहद स्तर पर मनाया जाता है। यह अभियान हम लगातार 3 वर्षों से मना रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर यह अभियान पूरे देश भर में हर घर तिरंगा अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में हर व्यक्ति की सहभागिता हो, इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जिस प्रकार से स्वच्छता को एक जन्म आंदोलन का स्वरूप दिया है, तमाम ऐसे संगठन चाहे डब्लूएचओ यूनाइटेड नेशन शो बताते हैं कि जहां टॉयलेट की उपलब्धता 35% थी ओ डी एफ को अर्जित करने में हम सफल हुए। उसके पीछे हमारी पार्टी की सोच और नेतृत्व है, प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शिता है। तीसरा बड़ा कार्यक्रम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है। 14 अगस्त को भारत देश का विभाजन हुआ था। भारत हमारी माता है और इसका खंडन होना हम सबके लिए असहनीय था। भारत माता हमारे लिए केवल भू-भाग नहीं है। यह हमारे लिए राष्ट्र माता का स्वरूप है और इसका खंडन हुआ था। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि 1947 में भारत देश का खंडन हुआ और यह आंकड़े बताते हैं कि मानव जाति के इतिहास में इस दिन की जैसी हिंसा किसी ने नहीं देखी थी। इस दिन 20 लाख लोगों की नृसंश हत्या हो गई थी और लगभग 2 करोड़ लोग विस्थापित हो गए थे। आप कल्पना कर सकते हैं कि अपनी जड़ों को छोड़कर के जाने का आर्थिक, मानसिक व भावनात्मक दुष्प्रभाव क्या होता है और एक हस्ताक्षर से पूरे देश को विभाजित कर दिया गया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के दिन यह सुनिश्चित करेंगे कि पूरे क्षेत्र में जहां-जहां रिफ्यूजी परिवार है कोई ऐसा व्यक्ति जो यह संस्मरण हमारे सामने रख सकता है, प्रदर्शनी के माध्यम से हम उस चित्र को सामने रखेंगे और एक मौन जुलूस निकालेंगे जिससे समाज में एक संदेश जाए कि इतनी बड़ी विभीषिका का सामना हमारे देश ने किया था। हम लोग यह भी सुनिश्चित करेंगे की हर एक घर तिरंगा अधिकतम, जहां तक संभव हो हर घर पर, तिरंगा ध्वज लहराए और ऐसे वातावरण के निर्माण से वह सशक्त होकर के सामने आए। केंद्र की तरफ से हमें यह भी कहा गया है कि जितने भी सामाजिक कार्यक्रम जिले के मुख्यालय में, प्रदेश के सचिवालय में, प्रदेश की राजधानियों में होते हैं, वहां भी हमारे कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

DCG NEWS :- श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त छत्तीसगढ़ में आज भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई और हम सबने यह संकल्प लिया है जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ एक अग्रणी भूमिका निभाएगा और पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त सफल अभियान यहां पर प्रदेश की टोली के नेतृत्व में एक सहज भाव है इसका प्रयास करेगा।

DCG NEWS :- इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी, विधायक राजेश अग्रवाल, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल माजूद रहे।

Previous post

भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि इसीलिए हर घर तिरंगा,विभाजन विभीषिका जैसे कार्यक्रम उसकी विचारधारा का हिस्सा:गुरु प्रकाश पासवान

Next post

13 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके जीजा ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया

ताजा खबरें