Loading Now

छत्तीसगढ़ के जल जगार महोत्सव में जल संरक्षण पर जोर, छात्रों ने निभाई नेता और मंत्री की भूमिका

BREAKING News

छत्तीसगढ़ के जल जगार महोत्सव में जल संरक्षण पर जोर, छात्रों ने निभाई नेता और मंत्री की भूमिका

Top News एक्सीडेंट खबरे दुर्ग भिलाई देश -विदेश रायपुर

सार

धमतरी जिले में 5 और 6 अक्टूबर को जिला प्रशासन द्वारा गंगरेल बांध में आयोजित “जल जगार महोत्सव” का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता से जोड़ना था। इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ के कॉलेज के 50 छात्रों ने जल असेंबली में हिस्सा लिया और नेता, मंत्री, और विधानसभा अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। सदन में मानवीय सभ्यता, संस्कृति में जल की भूमिका, जल संकट और भविष्य की दिशा पर विस्तृत चर्चा की गई। पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर बहस की, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना था। अंततः, सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने और जल संरक्षण के उपायों पर सहमति बनी। पूरी खबर नीचे है

अब आप पूरी खबर को सुन भी सकते है

पूरी खबर

WhatsApp-Image-2024-10-06-at-9.46.27-PM-scaled छत्तीसगढ़ के जल जगार महोत्सव में जल संरक्षण पर जोर, छात्रों ने निभाई नेता और मंत्री की भूमिका

DCG NEWS :- धमतरी जिला प्रशासन द्वारा जल जगार महोत्सव का आयोजन दो दिवसीय 5 और 6 अक्टूबर को गंगरेल बांध में किया जा रहा है। इस महोत्सव में लोगों को जल से जोड़ने एवं सामुदायिक सहभागिता के उद्देश्य गंगरेल में छत्तीसगढ़ के कॉलेज के स्टूडेंट्स जल असेंबली में शामिल होकर अपनी अपनी भूमिका निभाई।जिसमें जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण,सदन में मानवीय सभ्यता और संस्कृति में जल की भूमिका, संकट और भविष्य की दिशा पर चर्चा की।

WhatsApp-Image-2024-10-06-at-9.46.26-PM-scaled छत्तीसगढ़ के जल जगार महोत्सव में जल संरक्षण पर जोर, छात्रों ने निभाई नेता और मंत्री की भूमिका
WhatsApp-Image-2024-10-06-at-9.46.26-PM-scaled छत्तीसगढ़ के जल जगार महोत्सव में जल संरक्षण पर जोर, छात्रों ने निभाई नेता और मंत्री की भूमिका

DCG NEWS :- पक्ष विपक्ष से चर्चा कर निष्कर्ष निकालने का प्रयास किया जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के लिए जल जागरूकता लाने में सहयोग मिलेगा। 50कॉलेज के स्टूडेंट्स नेता की भूमिका अदा किया। जिसमें कॉलेज के स्टूडेंट्स ही जल असेंबली का संचालन किया और अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, सिंचाई एवं जल मंत्री, वन एवं पर्यावरण मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, आदिवासी मामले मंत्री, खनन एवं उद्योग मंत्री, कृषि मंत्री, महिला एवं बाल विकाश मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा सचिव की भूमिका का संचालन किया और सदन में मानवीय सभ्यता और संस्कृति में जल की भूमिका, संकट और भविष्य की दिशा पर चर्चा कर जल संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया गया।विपक्ष के सदस्यों ने भी गरमा गरमा बहस के बाद जल संरक्षण के लिए सहमति बनी।

20240925_230022-1 छत्तीसगढ़ के जल जगार महोत्सव में जल संरक्षण पर जोर, छात्रों ने निभाई नेता और मंत्री की भूमिका

ताजा खबरें