DCG NEWS :- कोटा रामनगर स्थित दिशा कॉलेज के प्रांगण में आज रात आयोजित वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों के रंगारंग कार्यकमों ने मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। करीब छः सौ छात्र-छात्राओं की भागीदारी देख अतिथि भाव विभोर होते रहे। तीन घंटे से अधिक समय सांस्कृतिक छटा की गूंज बनी रही। समापन हुआ पारितोषिक वितरण से। इस बार ”स्टार ऑफ दिशा” का खिताब गया भूमिका एम. पेड़े , बीकॉम अंतिम को। प्रत्येक संकाय से बेस्ट छात्र को भी सम्मानित किया गया।

जैसी पढ़ाई वैसी संस्कृति भी
कार्यक्रम के आरंभ में दिशा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.ए.के.तिवारी ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि दिशा समूह के चेयरमैन एस. के. जैन जी का ‘चेतना के साथ शिक्षा’ पर जोर है। यानी जैसी पढ़ाई वैसी ही सांस्कृतिक शिक्षा। दिशा समग्र शिक्षा पर ज़ोर देता है। इस बार दिशा कॉलेज को ‘ए ग्रेड’ प्राप्त हुआ है जो हमारी उत्कृष्टता का प्रमाण है।
आमंत्रित अतिथिग़ण
आज इस मौक़े पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ.एन.वी. रमन्ना राव ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का बेस्ट कॉलेज है तो अपनी सुविधाओं की बदौलत। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि जीवन की सादगी का महत्व समझें। क्योंकि ऐसा जीवन एक बार ही मिलता है।
विशेष अतिथियों में थे – संजय शर्मा, सहित , डॉ. एस. के. सिंग, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. अंशु शुक्ला, डॉ. विनोद पतले , नीता अवस्थी, श्रीमती ममता सिंह , डॉ.कुलदीप दुबे आदि।
DCG NEWS :- मेहमानों ने हर पेशकश का दिलखोल कर करतल ध्वनि से स्वागत किया। नयनाभिराम मंच, बेहतरीन सज्जा और मधुर संगीत। चाकचौबंद व्यवस्था देख पालक गण दिशा प्रबंधन की सराहना करते नजर आए। नतीजा किसी प्रोफेशनल ग्रुप जैसा रहा।


DCG NEWS :- इस वार्षिकोत्सव को यादगार बनाया एकल व समूह गान, भारत के अलग-अलग राज्यों की नृत्य छटाओं ने जिसमें उस राज्य की संस्कृति का गागर में सागर की तरह समावेश था। कंटेम्प्ररी नृत्य छटाएं थीं तो बालीवुड थीम का तड़का भी रोमांचित करता गया। माटी की खुशबू के रूप में छत्तीसगढ़ी रंग भी दिशा वार्षिकोत्सव का यादगार पल रहा।हमेश की तरह हिंदी , अंग्रेज़ी और छत्तीसगढ़ी में कार्यक्रम संचालन प्रतिभागी छात्र छात्राओं के ग्रुप्स ने बारी बारी से किया।

Leave a Reply