Loading Now

छत्तीसगढ़ में चारो ओर भारत माता के नारों की गूंज

BREAKING News

छत्तीसगढ़ में चारो ओर भारत माता के नारों की गूंज

DCG NEWS :- भाजपा की तिरंगा यात्राओं ने छत्तीसगढ़ के माहौल को पूरी तरह देशभक्तिमय कर दिया है ,छत्तीसगढ़ भारत माता की जय के जयघोष और नारों से लोगो में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को लेकर उत्साह का संचार हो रहा है।भाजपा तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने जगदलपुर के तिरंगा चौक में संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ की। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।इस दौरान श्री देव ने इस अभियान के तहत अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

IMG-20240812-WA0022-1024x684 छत्तीसगढ़ में चारो ओर भारत माता के नारों की गूंज
IMG-20240812-WA0020-1024x610 छत्तीसगढ़ में चारो ओर भारत माता के नारों की गूंज

DCG NEWS :- कृषि मंत्री रामविचार नेताम हर घर तिरंगा यात्रा में मेंसनावल दुर्गा मंदिर से बरवाही चौक तक, विकासखंड रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर रामनुजगंज में शामिल हुए। जनपद पंचायत खड़गवाँ में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होंने देश के प्रत्येक नागरिक से अपने घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने की अपील की।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर कुरूद में हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

IMG-20240812-WA0024-1024x696 छत्तीसगढ़ में चारो ओर भारत माता के नारों की गूंज

ताजा खबरें