Loading Now

1.69 लाख का पेनल्टी को 12,047 में किया सेटल आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन और गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच की मांग

BREAKING News

aam-aadmi-party-submitted-memorandum-risali

1.69 लाख का पेनल्टी को 12,047 में किया सेटल आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन और गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच की मांग

सार

DCG NEWS :- आम आदमी पार्टी के दुर्ग जिले के सदस्यों ने रिसाली निगम आयुक्त और महापौर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें रिसाली के एक संपत्ति कर मामले में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। डॉ. एसके अग्रवाल और मेहरबान सिंह के नेतृत्व में, पार्टी ने आरोप लगाया कि हैदर अली नामक व्यक्ति की संपत्ति कर की गणना में अनियमितता की गई है, जिससे निगम के राजस्व को नुकसान हुआ है। ज्ञापन में बताया गया कि संपत्ति को रेजिडेंशियल दिखाकर कम कर लिया गया, जबकि यह कमर्शियल थी। डिमांड नोट में भी संपत्ति कर और अन्य शुल्कों को कम करके दिखाया गया, जिससे कुल मिलाकर 1.69 लाख रुपए को 12,047 रुपए में सेटल किया गया। आम आदमी पार्टी ने महापौर से इस मामले की जांच की मांग की है और उचित कार्रवाई न होने पर न्यायालय में जाने की चेतावनी दी है।
(पूरी खबर नीचे है )

अभी की खबर

पूरी खबर

DCG NEWS :- आम आदमी पार्टी जिला दुर्ग के क्रांतिकारी सदस्यों ने दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष डॉ एसके अग्रवाल तथा आरटीआई विंग प्रदेश अध्यक्ष मेहरबान सिंह के नेतृत्व में रिसाली निगम आयुक्त तथा महापौर को ज्ञापन सोपा
रिसाली महापौर मैडम को ज्ञापन सौंप कर डॉक्टर एस के अग्रवाल ने कहा की रिसाली मरोदा के पास स्थित हैदर अली नाम के व्यक्ति की संपत्ति कर की गणना में गड़बड़ी की गई है निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया संपत्ति को रेसिडेंशियल करके संपत्ति कर कम लिया गया है भवन का साइज तथा भवन की आईडी बनाने में भी गड़बड़ी स्पष्ट दिखती है

DCG NEWS :- मेहरबान सिंह ने कहा कि आईडी क्रमांक 162272430 का वर्ष 2015-16 से वर्ष 2023_ 24 तक संपत्ति कर ,यूजर चार्ज ,शिक्षा उपकर सामेतिक कर रिसाली निगम को लेना था डिमांड नोट भी बना लेकिन जिसमें वर्ष 2015-16 से वर्ष 2023 24 तक संपत्ति कर 74341 रुपए डिमांड नोट में बना उसमे गड़बड़ी कर कम कर दिया गया एक वर्ष का संपत्ति कर 8787 रुपए होता है उसे 5858 रुपए कर दिया गया सामेतिक कर 5400 बना उसे 2700, रुपए कर दिया गया

DCG NEWS :-शिक्षा उपकर 9522 बना उसे हटा दिया गया यूजर चार्ज 2016 से 2024 तक 56000 बना लेकिन उसे 2200 कर दिया गया डिमांड नोट के विपरीत संपत्ति कारण की गणना में गड़बड़ी की गई संपत्ति भवन के व्यावसायिक क्षेत्र को 490 वर्ग फीट बताया गया कमर्शियल 1230 वर्ग फिट बताया गया यूजर चार्ज जो की 56000 डिमांड नोट में लिखा हुआ है उसे गायब कर दिया गया पैनल चार्ज हटा दिया गया

DCG NEWS :- पेनल्टी 10280 उसे भी गायब कर दिया गया 1लाख 69 हजार 676 रुपए को 12047 रुपए में सेटल कर दिया गया इस प्रकार से स्पैरो कंपनी तथा निगम की अधिकारियों ने मिलकर निगम राजस्व को हानिपहुंचाई और लाभ कमाया आम आदमी पार्टी ने वैशाली महापौर से आग्रह किया कि शिकायत की इमानदारी से जांच हो और दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाइयों अन्यथा आम आदमी पार्टी माननीय न्यायालय की शरण में जाने को मजबूर होगी उपस्थित सदस्य डॉक्टर एसके अग्रवाल मेहरबान सिंह पवन जी मनीष मिश्रा सोनू यादव धर्मेंद्र चौधरी जीतू निषाद हर चरण सिंह आदि उपस्थित रहे

ताजा खबरें