कोलकाता रेप-मर्डर केस के खिलाफ प्रदर्शन जारी, पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा
- छत्तीसगढ़ के जल जगार महोत्सव में जल संरक्षण पर जोर, छात्रों ने निभाई नेता और मंत्री की भूमिका
- 108 जल संरचनाओं से जल अभिषेक मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश की खुशहाली की कामना
- सीएम श्री साय ने किया पीकू द वाटर गार्जियन मॉडल का उद्घाटन, जल संरक्षण में अनूठी पहल
- जल संरक्षण पर जागरूकता मुख्यमंत्री साय के समक्ष पारित हुए महत्वपूर्ण संकल्प
- रायपुर में भव्य सैन्य प्रदर्शनी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टैंक टी-90 ‘भीष्म’ का किया अवलोकन
DCG NEWS :- कोलकाता में हुए जघन्य रेप-मर्डर केस के खिलाफ पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। इस मामले ने न केवल आम जनता को बल्कि राजनीति और कला जगत से जुड़ी हस्तियों को भी सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ बढ़ते इस आक्रोश में सभी वर्गों से लोग शामिल हो रहे हैं, जो न्याय की मांग कर रहे हैं और राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।
DCG NEWS :- सरकार के खिलाफ बढ़ता विरोध यह मामला तब और तूल पकड़ गया जब स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगे कि उन्होंने इस मामले को ठीक से नहीं संभाला और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में देरी की। इसके बाद से ही पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। राज्य भर में हो रहे इन प्रदर्शनों में लोगों ने सरकार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल होने का आरोप लगाया है।
DCG NEWS :- राजनीतिक दलों ने किया समर्थन इस घटना ने राजनीतिक जगत में भी हलचल मचा दी है। विपक्षी दलों ने इसे राज्य सरकार की नाकामी का प्रतीक बताते हुए मुख्यमंत्री और प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। कई राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने इस घटना को लेकर सरकार से जवाबदेही मांगी है और न्याय मिलने तक प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया है।
DCG NEWS :- कला और साहित्य जगत की हस्तियों की भागीदारी इस विरोध में कला और साहित्य जगत से जुड़ी कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हो गई हैं। कलाकार, लेखक, और फिल्मी हस्तियों ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा की है और न्याय की मांग के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। कई प्रमुख हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाई है और सरकार से इस मामले में तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पूरा मामला :-
DCG NEWS :- ये खौफनाक वारदात 8-9 अगस्त की रात की है, जब कोलकाता के ‘राधा गोबिंद कर मेडिकल कॉलेज से ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली थी. इस डॉक्टर की उम्र 31 वर्ष थी, जो उस दिन तीन और डॉक्टर्स के साथ नाइट ड्यूटी पर थी. इनमें दो डॉक्टर चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट थे, एक ट्रेनी थी. एक कर्मचारी अस्पताल के हाउस स्टाफ से था. उस रात को इन सभी डॉक्टर्स और कर्मचारियों ने साथ में खाना खाया था.
DCG NEWS :- इसके बाद महिला डॉक्टर रात को करीब दो बजे सोने के
लिए अस्पताल के सेमिनार हॉल में चली गई. इसके बाद संजय रॉय पीछे के रास्ते से इस सेमिनार हॉल में आया और पहले उसने इस लड़की की निर्ममता से हत्या की और फिर उसका रेप किया. सबसे बड़ी बात ये है कि ये आरोपी ना तो अस्पताल के स्टाफ से था, ना ही किसी मरीज का कोई रिश्तेदार था
DCG NEWS :- इसके बाद सुबह करीब 4.47 बजे उसे सेमिनार हॉल से बाहर निकले हुए देखा गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी. पुलिस को ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि आरोपी ने घटनास्थल से खून के धब्बे धोने की कोशिश की थी. वापस घर जाने के बाद उसने अपने कपड़े भी धोए थे. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (बलात्कार) और 103 (हत्या) के तहत केस दर्ज है.
Post Comment