Loading Now

परिजनों के साथ खेत गए थे, तभी वो खेलते वक्त घर के पास बनी डबरी में डूब गए। दोनों बच्चों की मौत

BREAKING News

परिजनों के साथ खेत गए थे, तभी वो खेलते वक्त घर के पास बनी डबरी में डूब गए। दोनों बच्चों की मौत

ग्राम दुगोली के बीचपारा, जिले का नाम बीजापुर जिले 20-08-24

DCG NEWS :- ग्राम दुगोली के बीचपारा में एक दर्दनाक घटना घटी, जिसने पूरे गाँव को गहरे शोक में डुबो दिया। घर के पास बनी एक डबरी (छोटा तालाब) में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है, और परिवार में मातम छा गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे, जिनकी उम्र 6-6 वर्ष की है , घर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे डबरी के पास पहुंच गए,

DCG NEWS :- पूरा मामला बीजापुर जिले के ग्राम दुगोली के बीचपारा में डबरी में डूबने से दो मासूम बच्ची की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों बच्चे अपने परिजनों के साथ खेत गए थे, तभी वो खेलते वक्त घर के पास बनी डबरी में डूब गए। दोनों बच्चों की मौत से घर में मातम पसर गया है।

DCG News : बता दें कि मंगलवार को दुगोली गांव के बीच पारा में दो मासूम बच्चे पदमा तेलम 6 वर्ष और रंजना तेलम 6 वर्ष की डबरी में डूबकर की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि परिजन बच्चो को अपने साथ खेत ले गये थे। उसके बाद परिजन कृषक कार्य में व्यस्त हो गये। इसी बीच दोनों खेत से खेलते-खेलते घर के पास बने डबरी के पास चले गए। जिसमें डूबकर दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गयी।

DCG News : बच्चों की मौत पर उनके परिजन रंजित तेलम ने बताया कि दोनों बच्चों अपने साथ खेत ले गये थे, खेती कार्य में हम लोग व्यस्थ हो गये। कुछ देर बाद बच्चे खेत में दिखाई नहीं दिए। उसके हम लोग बच्चो को ढूढंते हुए खेत से घर की ओर पहुंचे। तब अपने घर के पास बने डबरी में बच्चे डुबे दिखाई दिये। किसी तरह से दोनों बच्चों को डबरी से निकाला गया। जिसके बाद तत्काल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ताजा खबरें