रायपुर के डकैती के मामले का खुलासा
- छत्तीसगढ़ के जल जगार महोत्सव में जल संरक्षण पर जोर, छात्रों ने निभाई नेता और मंत्री की भूमिका
- 108 जल संरचनाओं से जल अभिषेक मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश की खुशहाली की कामना
- सीएम श्री साय ने किया पीकू द वाटर गार्जियन मॉडल का उद्घाटन, जल संरक्षण में अनूठी पहल
- जल संरक्षण पर जागरूकता मुख्यमंत्री साय के समक्ष पारित हुए महत्वपूर्ण संकल्प
- रायपुर में भव्य सैन्य प्रदर्शनी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टैंक टी-90 ‘भीष्म’ का किया अवलोकन
DCG NEWS : रायपुर राजधानी रायपुर के गुढियारी क्षेत्र में हुई डकैती के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने डकैती के आरोप में गायब हुए 18 लाख रुपए और गहनों को बरामद कर लिया है। उरला सीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने जानकारी दी कि इस पूरी घटना के पीछे एक तांत्रिक का हाथ था, जिसने महिला को भ्रामक सलाह देकर पैसे और गहने हड़प लिए।
DCG NEWS : पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन महिला ने सुबह 112 में डकैती की सूचना दी थी। महिला और उसके दोनों बच्चों ने बताया कि रात 3 बजे चार डकैत घर में घुसे थे, जिनमें से एक की हाइट 6 फीट थी और सभी काले कपड़े पहने हुए थे। डकैतों ने महिला को रस्सी से बांधकर रुपए और गहने लूट लिए थे। महिला का पति एक अलग कमरे में सो रहा था और चोर छत से घर में घुसे थे।
DCG NEWS : जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो पता चला कि यह पूरी घटना एक साजिश थी। महिला स्वाति ने तांत्रिक की सलाह पर पति के 16 लाख रुपए और गहने तांत्रिक को दे दिए थे और खुद ही डकैती की सूचना पुलिस को दी। तांत्रिक ने महिला को यह कहकर डराया था कि इसके बिना उसके परिवार की सुरक्षा खतरे में है।
DCG NEWS : पुलिस ने स्वाति और उसके पति रवि के साथ कड़ी पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया। अब पुलिस ने स्वाति से पूरी रकम और गहने बरामद कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने इस घटना के लिए जिम्मेदार तांत्रिक को भी खोजने का अभियान शुरू कर दिया है।
Post Comment