Loading Now

राखी बांधकर बाइक से घर लौट रहे दंपती को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी

BREAKING News

राखी बांधकर बाइक से घर लौट रहे दंपती को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी

DCG NEWS :- सारंगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रोहिना मोड़ के पास राखी बांधकर बाइक से घर लौट रहे दंपती को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। ग्राम अलीकुंद निवासी रमेश चंद्रा अपनी पत्नी रमा चंद्रा के साथ राखी की रस्म पूरी करके बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रोहिना मोड़ के पास अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दंपती की 5 वर्षीय बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं।

DCG NEWS : उसे प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। इस दर्दनाक घटना के बाद दंपती के परिवार में शोक और मातम का माहौल छा गया है।

20240812_215152 राखी बांधकर बाइक से घर लौट रहे दंपती को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी

ताजा खबरें