DCG NEWS

जनता की बात

“महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण”

DCG NEWS :- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर ‘‘सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’’ थीम पर नगर पालिका लोरमी के कबीर भवन में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने मां सरस्वती एवं भारत माता की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

WhatsApp-Image-2024-12-23-at-8.29.17-PM-1-1024x683 "महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण"
WhatsApp-Image-2024-12-23-at-8.29.18-PM-1024x683 "महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण"

DCG NEWS :- उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वेद-पुराण के अनुसार जहां नारी की पूजा और सम्मान होता है, वहां भगवान का वास होता है। उसी के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं के सम्मान और गौरव को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गरीब एवं आम लोगों की समस्या के प्रति संवेदनशील हैं और उनके लिए योजनाएं बना रहे हैं। सबसे पहले हर घर में शौचालय योजना लेकर आए, फिर महतारियों के सम्मान में महतारी वंदन, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, राशन कार्ड सहित कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ तेज गति से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मोदी की गारंटी के अनुरूप महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त सभी महिलाओं को मिल चुका है।

WhatsApp-Image-2024-12-23-at-8.29.18-PM-1-1024x683 "महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण"

DCG NEWS :- उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि हमारी सरकार में शपथ लेते ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया। 12 लाख से अधिक किसानों को धान की बकाया बोनस की राशि दी गई। लोरमी विधानसभा में ही 88 हजार 968 और पूरे मुंगेली जिला में 02 लाख 12 हजार 449 महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। विष्णु देव सरकार में सांय-सांय विकास हो रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से आग्रह करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत मिले पैसे का उपयोग घर-परिवार की तरक्की, बच्चों की पढ़ाई और उसके उज्जवल भविष्य के लिए करना है। महिलाओं के आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए यह राशि सरकार द्वारा दी जा रही है। इससे छत्तीसगढ़ महतारी के मान-सम्मान व गौरव में वृद्धि होगी। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में सुपोषण स्टॉल का अवलोकन किया और दो महिलाओं को गोद भराई और दो बच्चों को सुपोषण टोकरी का वितरण किया। साथ ही दो बच्चों को अन्नप्राषन कराया। उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए षपथ भी दिलाई।

WhatsApp-Image-2024-12-23-at-8.29.17-PM-1024x683 "महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण"

महिलाओं को दी विष्णु की पाती

DCG NEWS :- उप मुख्यमंत्री श्री साव ने महतारी वंदन योजना के लाभान्वित महिलाओं को षाल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया और विष्णु की पाती प्रदान कर उन्हें मुख्यमंत्री के संदेशों से अवगत कराया। इस अवसर पर महिलाओं ने शासन द्वारा उनके सशक्तीकरण, स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की। महिलाओं ने कहा कि साय सरकार द्वारा मोदी की गारंटी के रूप में प्रदेश की जनता के हित के लिए की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है, इससे हम सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।

WhatsApp-Image-2024-12-23-at-8.29.19-PM-1-1024x683 "महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण"

DCG NEWS :- कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि सुशासन के 01 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा सुशासन के जो आयाम स्थापित किए गए हैं, उसके प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके सम्मान में वृद्धि करने के लिए महतारी वंदन योजना का संचालन किया जा रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। बड़े पैमाने पर लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आमजनों को बीमा सुरक्षा का लाभ देने एवं जागरूक करने के लिए विभिन्न गांवों में जन सुरक्षा शिविर लगाकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

WhatsApp-Image-2024-12-23-at-8.29.17-PM-2-1024x683 "महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण"

DCG NEWS :- महिला बाल के विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और महिलाओं को योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया। सम्मान समारोह के दौरान कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम श्री अजीत पुजारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में महतारी वंदन योजना के हितग्राही मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *