Loading Now

जनता की समस्याओं के निदान के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज उपस्थित

BREAKING News

जनता की समस्याओं के निदान के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज उपस्थित

DCG NEWS :- भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में सहायता केंद्र में गुरुवार को जनता की समस्याओं के निदान के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी उपस्थित रहेंगे। वे दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

DCG NEWS : इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव भी मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार आज महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जन समस्याओं का निराकरण करने दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगीं। उनके साथ भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल मौजूद रहेंगे।

DCG NEWS:- प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा ने सहायता केंद्र की शुरुआत की है और सहायता केंद्र के माध्यम से समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

ताजा खबरें